Homeदेशकांग्रेस का खजाना खाली, एक साल में चंदा 75% घटा:2025-26 में ₹130.69...

कांग्रेस का खजाना खाली, एक साल में चंदा 75% घटा:2025-26 में ₹130.69 करोड़ मिले; यह 10 साल में सबसे बड़ी गिरावट

कांग्रेस पार्टी को 20,000 रुपए से ऊपर के चंदे से मिलने वाली रकम में करीब 75% की भारी गिरावट आई है। 2025-26 में पार्टी को सिर्फ 130.69 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जबकि 2024-25 में ये आंकड़ा 517.39 करोड़ रुपए था। ये चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की फाइलिंग के विश्लेषण से सामने आया है। ये पिछले एक दशक में इस तरह के चंदे में सबसे तेज गिरावट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कमी की बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिले योगदान का घटना है। इससे बड़ी गिरावट आखिरी बार 2015-16 में आई थी, जब कांग्रेस का घोषित चंदा 86% गिरकर 141.46 करोड़ रुपए रह गया था। पिछले 6 साल का आंकड़ा 2025-26 में कांग्रेस का घोषित चंदा पिछले साल से काफी कम रहा। हालांकि, जांचे गए पूरे समय में यह पार्टी का सबसे कम चंदा नहीं है। मौजूदा आंकड़ों में इलेक्टोरल बॉन्ड शामिल नहीं हैं। योजना लागू रहने के दौरान बॉन्ड से मिली रकम अलग से बताई जाती थी। बॉन्ड से मिली रकम को पुराने वर्षों में जोड़ने पर 2025-26 का कांग्रेस का चंदा 2020-21 के बाद सबसे कम रहा। बीजेपी को पिछले वित्तीय वर्ष में मिला था ₹6000 करोड़ का चंदा बीजेपी को 2024-25 में ₹6,074.02 करोड़ मिले थे। यह कांग्रेस के चंदे से करीब 12 गुना ज्यादा था। 2025-26 के लिए बीजेपी का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग ने पार्टी की योगदान रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की है। जिन 12 वित्तीय वर्षों का आंकड़ा देखा गया, उनमें हर साल बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा चंदा मिला। प्रूडेंट ट्रस्ट का योगदान घटा कांग्रेस के चंदे में ताजा गिरावट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की बड़ी भूमिका रही। ट्रस्ट का योगदान 2024-25 के ₹216.34 करोड़ से घटकर 2025-26 में ₹25 करोड़ रह गया। इसमें करीब 88% की गिरावट हुई। कांग्रेस की ताजा डोनेशन रिपोर्ट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ही एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट दर्ज है। बड़े अन्य योगदानकर्ताओं में स्टार सीमेंट ने ₹5 करोड़ दिए। सज्जन भजांका ने ₹4 करोड़ और प्रेम कुमार भजांका ने ₹2 करोड़ का योगदान दिया। कुल आय का आंकड़ा अभी बाकी योगदान रिपोर्ट में कांग्रेस की कुल आय नहीं बताई गई है। कुल आय में छोटे चंदे, सदस्यता शुल्क, कूपन से मिली रकम और ब्याज भी शामिल होते हैं। कांग्रेस का 2025-26 का ऑडिटेड अकाउंट अभी अपलोड नहीं हुआ है। पार्टी की पूरी वित्तीय स्थिति जानने के लिए इस खाते की जरूरत होगी। 2024-25 में केवल कूपन से कांग्रेस को ₹350.12 करोड़ मिले थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here