Homeदेशयूपी-फतेहपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला की मौत:शरीर का एक हिस्सा...

यूपी-फतेहपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला की मौत:शरीर का एक हिस्सा छत पर, हाथ-पैर 10 मीटर दूर गिरे; मकान ढहा

यूपी के फतेहपुर में शनिवार को घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। आधा हिस्सा छत पर गिरा, जबकि शरीर के बाकी टुकड़े करीब 10 मीटर दूर तक जा गिरे। घटना फतेहपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर हथगांव थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक महिला घर में अवैध रूप से पटाखा बना रही थी। इसी दौरान फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर पटाखों में भी विस्फोट हो गया। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला वार्ड नंबर 2 में रफी अहमद अपनी 55 साल की पत्नी नसरीन के साथ रहते हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे नसरीन घर में पटाखे बना रही थीं। तभी घर में रखे फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इससे पटाखों में भी आग लग गई और जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में नसरीन के शरीर के दो टुकड़े हो गए। उनके हाथ-पैर दूर जा गिरे। धमाके से मकान भी बुरी तरह टूट गया। उसकी छत गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर हथगांव थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी धमाके की वजह हथगांव थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। धमाका किन कारणों से और कैसे हुआ, इसकी वास्तविक वजह फोरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कही जा सकती है।”
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here