Homeदेशसबसे ऊंचे एयरबेस पर वायुसेना के गजराज की लैंडिंग:लद्दाख के न्योमा में...

सबसे ऊंचे एयरबेस पर वायुसेना के गजराज की लैंडिंग:लद्दाख के न्योमा में 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा; यह चीन बॉर्डर से 23km दूर

भारतीय वायुसेना ने शनिवार को अपने भारी मालवाहक विमान IL-76MD की लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर लैंडिंग करवाई। यह लैंडिंग 13,629 फीट की ऊंचाई पर हुई, जो दुनिया का सबसे ऊंचा एयरबेस है। IAF के मुताबिक, दुनिया में कहीं भी इस विमान की ये सबसे ऊंची लैंडिंग है। न्योमा, जिसे मुध-न्योमा भी कहते हैं, पूर्वी लद्दाख में है, चीन बॉर्डर से सिर्फ 23 KM दूर है। नवंबर 2025 में ही इसे अपग्रेड करके नया एयरबेस बनाया गया था, तब तत्कालीन एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने C-130J से उतरकर इसका उद्घाटन किया था। IAF के मुताबिक यह दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर-कैपेबल एयरफील्ड है। मतलब साफ है – अब भारत, चीन बॉर्डर के बिल्कुल पास भारी हथियार, गाड़ियां और बड़ी संख्या में सैनिक बहुत तेजी से पहुंचा सकता है। लैंडिंग की 2 तस्वीरें… खबर अपडेट हो रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here