Homeमध्यप्रदेशओरछा में रामराजा के दरबार में मुख्यमंत्री ने बजाई झांझर:जमीन पर बैठ...

ओरछा में रामराजा के दरबार में मुख्यमंत्री ने बजाई झांझर:जमीन पर बैठ सुने भजन; दोने में कलाकंद खाने के साथ कुल्हड़ में पी चाय, दुकानदारों पूछे हालचाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचे। उन्होंने रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने लाला हरदौल बैठका में पूजा-अर्चना की और पुरातत्व उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने रामराजा लोक के निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुंदेली लोकगीत सुने और झांझर बजाई। उन्होंने मौनिया नृत्य दल से भी बातचीत की और जमीन पर बैठकर भजन सुने।। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत की। प्रसाद की दुकान पर कलाकंद के साथ कुल्हड़ में चाय पी। धार्मिक पर्यटन को लेकर नया वातावरण मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का धाम जगमगा रहा है। उज्जैन में बाबा महाकाल के महाकाल लोक के बाद मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को लेकर नया वातावरण बना है। इसी दिशा में ओरछा को भी विकसित करने के लिए सरकार काम कर रही है। तीन तस्वीरें देखिए… समय से ओरछा लोक का काम उन्होंने ओरछा में चल रहे रामराजा लोक के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरछा को धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।उनके साथ प्रभारी मंत्री नारायण कुशवाहा, सांसद महेश केवट विधायक अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया जिला कलेक्टर जमुना भिड़े, एसपी राय सिंह नरवरिया मौजूद रहे। बाजार घूमें सीएम, दुकानदारों से की बात मुख्यमंत्री मनिहारी की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदार बल्लन जोगी से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उनके व्यापार और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी ली और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव एक मिठाई की दुकान रहा। यहां उन्होंने एक नेहा नाम की बच्ची से मुलाकात की और उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान बच्ची ने कलेक्टर जमुना भिड़े का भी जिक्र किया और बताया कि उसकी पढ़ाई को लेकर कलेक्टर की ओर से मदद की बात कही गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री से एक दुकानदार ने अपनी आर्थिक समस्या भी बताई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्होंने कलेक्टर को दो लाख रूपये अंतरजातीय विवाह भी देने की घोषणा की। लाला हरदौल बैठका में किये दर्शन पूजन
बाजार भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री लाला हरदौल बैठका पहुंचे। यहां उन्होंने लाला हरदौल की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ओरछा स्थित पुरातत्व उद्यान का निरीक्षण किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here