Homeदेशरिजिजू ने राहुल गांधी को सफलता के 7 मंत्र दिए:बोले- BJP और...

रिजिजू ने राहुल गांधी को सफलता के 7 मंत्र दिए:बोले- BJP और मोदी से नफरत छोड़ें; कांग्रेस में परिवारवाद खत्म कर लोकतंत्र लाएं

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राहुल गांधी को सात सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अगर राहुल इन बातों पर अमल करें तो कांग्रेस संसद में ज्यादा सीटें जीत सकती है। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर राहुल को भारत में ज्यादा समय बिताने और बार-बार विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा- राहुल को BJP, RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरी नफरत छोड़नी चाहिए। रिजिजू ने कहा कि राहुल को संसद की कार्यवाही को ज्यादा गंभीरता से लेना चाहिए। रिजिजू का यह बयान राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती के बाद आया है। राहुल ने पिछले 3 दिनों में 4 बार पीएम मोदी को बहस के लिए कहा है। राहुल ने मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती दी थी रिजिजू का यह बयान राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती के बाद आया। राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री उनके साथ बहस के लिए नहीं बैठेंगे। उन्होंने मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को बहस का जज बना सकते हैं और जगह भी खुद तय कर सकते हैं। पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करते हुए राहुल ने दावा किया था कि वे पांच मिनट की बहस में साबित कर देंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘देशद्रोही’ हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नियंत्रण में हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here