Homeमध्यप्रदेशभोपाल पुलिस ने हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया:चार पिस्तौल एक देसी कट्टा...

भोपाल पुलिस ने हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया:चार पिस्तौल एक देसी कट्टा सहित चार मैगजीन बरामद, कोर्ट पेश कर आरोपियों को रिमांड पर लिया

भोपाल की हनुमानगंज पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार पिस्टल, एक देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंधी कॉलोनी चौराहे के पास एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन और दो कारतूस मिले। उसकी पहचान टोल वाली मस्जिद के पीछे तलैया निवासी फरमान मोहम्मद (32) के रूप में हुई। बुधवार की शाम पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में बताया साथी का नाम पूछताछ में फरमान ने अपने साथी ऐशबाग निवासी अतीक उर्फ बबलू (49) के बारे में बताया। पुलिस ने अतीक को भी हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन मैगजीन और पांच कारतूस मिले। तस्करों के नेटवर्क की पड़ताल कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार, दोनों मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी करते थे। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि हथियार कहां से लाए जाते थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here