Homeमध्यप्रदेशझूलेलाल जयंती पर होगा 15 दिवसीय चेटीचंड महोत्सव:इंदौर में बहराणा यात्रा से...

झूलेलाल जयंती पर होगा 15 दिवसीय चेटीचंड महोत्सव:इंदौर में बहराणा यात्रा से होगी शुरुआत, रथ पर सवार होकर दर्शन देंगे भगवान झूलेलाल

सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती पर इंदौर सिंधी समाज की चेटीचंड उत्सव समिति 15 दिवसीय चेटीचंड महोत्सव आयोजित करने जा रही है। इन 15 दिनों में शहर में कई आयोजन किए जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। आयोजन के लिए बैठकें भी की जा रही है। समान के वरिष्ठजनों के सानिध्य में महोत्सव की कमान युवाओं व मातृशक्तियों को भी सौंपी गई है। 15 मार्च से होगी आयोजनों की शुरुआत चेटीचंड उत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश डावानी, सचिव खेमचंद शादीजा एवं प्रचार प्रमुख नरेश फुंदवानी ने बताया कि चेटीचण्ड महोत्सव की समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। महोत्सव में युवा पीढ़ी को सिंधी संस्कृति, संस्कार व सभ्यता से रूबरू होने का मौका मिलेगा। साथ ही सिंधी भाषा को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। 15 से 29 मार्च तक आयोजित महोत्सव की शुरूआत 15 मार्च को सिंधी बाहुल्य इलाकों में बहराणा यात्रा निकालने के साथ होगी। साथ ही समाज की 50 से अधिक संस्थाएं, पंचायतें व सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी बहराणा साहिब यात्रा, भव्य एकता संदेश यात्रा (वाहन रैली), साइकिल रैली, सिंधु ज्ञान प्रतियोगिता, सिंधू कार्निवाल एवं फूड मेला, झूलेलाल महिला कलश यात्रा, झूलेलाल साई की पालकी यात्रा, सिंधी मिलन समारोह, होजमालो कार्निवाल, सिंधी क्रिकेट लीग के साथ-साथ मंदिरों में श्री अमर कथा एवं सिद्धांत सागर पाठ, ब्राह्मण व संत भोज, आम भंडारा सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा 20 मार्च को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान झूलेलाल रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। शोभायात्रा में झाकियां भी रहेंगी, जो छत्रीबाग स्थित अखंड ज्योति मंदिर से शुरू होकर नरसिंह बाजार, सीतलामाता बाजार, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, यशवंत रोड, हरसिद्धि, हरूमल चौराहा, वीर बलिदानी हेमू कालानी चौराहा, सिरुमल खथूरिया चौराहा, पलसीकर, संत कंवरराम ब्रिज, स्वामी प्रीतमदास मार्ग होते हुए सिंधी कॉलोनी पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत मंच लगाए जाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here