मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की बुधवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, प्रशिक्षक और अन्य पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 18 जिलों के मुख्य संगठकों की नियुक्ति भी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सेवादल के निष्ठावान, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से स्थान दिया है। अच्छा कार्य करने वाले जिला मुख्य संगठकों को पदोन्नत कर प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से मध्यप्रदेश में सेवादल संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव की सहमति से नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश में इन्हें कार्यकारिणी में जिम्मेदारियां मिलीं हैं। मीडिया और संचार की जिम्मेदारी ये बने प्रदेश सचिव अशोक बर्मन, अनिल शर्मा उत्साही, रामप्रताप कुशवाहा, महमूद पठान, रामअवतार जोशी, प्रवीण खरे, दीप सिंह सिसोदिया, राजेश लस्करी, जसपाल यादव, नीरज दंडोतिया, देवशरण चोबे, प्रमोद प्रजापति, लक्ष्मीनारायण पाठक, हरिश खटीक, बीके नामदेव, डॉ. दिलीप शुक्ला, रामसुमिरन सेन, सूरज पयासी, रामसंजीवन गौतम, शिवकुमार नीखरा, पूनमचंद्र सोनकर, अब्दुल वाहिद खान बाबलू, राकेश मरकाम, दिलीप तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, संजय शर्मा, देवेंद्र कुमार सोनी, गोविंद भार्गव, रघुनाथ चोरे, देवेंद्र पराशर, श्याम सिंह रघुवंशी, राधाकिशन सोलंकी, विमल बाथम, मंगललाल भाटी, रमेशचंद्र विश्वकर्मा, कमालुद्दीन, जितेंद्र यादव, आदित्य कौल, राजनिकांत व्यास, अविनाश गुप्ता, मनोज पंवार, पुनीत शर्मा, विजय कुमार मेहरा, सत्यनारायण यादव, नरेंद्र सिंह भंवर, सुधीर उपाध्याय, अमित राय, कमलेश चौहान, सतीश तिवारी, द्वारका चौधरी, राजीव देवड़ा, इपिन ठाकरे, शिवदीप देहरिया, प्रहलाद महावर, सुरेंद्र जैन सिंघई, दीपक जैन, गिराज शर्मा, निर्भय सिंह सोलंकी, राजलल्लन सिंह, ज्ञान सिंह घोशी और मुकेश खत्री। प्रदेश संयुक्त सचिवों की सूची ब्रजकिशोर उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह तोमर, कुलदीप जाट, ओमप्रकाश सिकरवार, अनिल भाट, राजू धाकड़, नरेंद्र सोनवर, बृजेश दुबे, रविकांत शर्मा, मेघराज सिंह चौहान, जयदीप तिवारी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, गणेश प्रजापति, दीपक शर्मा, डॉ. आरपी दहिया, श्याम राजोरिया, शिवनाथ नामदेव, मिश्रीलाल गुप्ता, दिनेश तिवारी, मनीष कौरव, गोपाल राव संभारे, रामगोपाल डागोलिया, जितेंद्र चंद्रवंशी, नरेंद्र खंगराले, बृजेश तिवारी, लोकेंद्र जाट, लक्ष्मीनारायण चौधरी, रामेश्वर चौहान, ओमप्रकाश शिवहरे, पंकज बैरागी, मंगललाल नायक, रविंद्र निखोरिया, रंजीत सिंह तंवर, रामचंद्र शर्मा, कैलाश मिश्रा, मनीष गोमे, प्रदीप रजक, नितेश सुराना, शाहिद खान, देवकरण पाटीदार, चंपालाल मीणा, उमेश यादव, कमल गुर्जर, आकाश चंद्रवंशी, देवेंद्र वाघ, रामकन्हैया अहिरवार, बरेलाल खटीक, सुभाष यादव, सुगनचंद्र पोरवाल, शैलेंद्र पटेल, आनंद सक्सेना, राकेश सरवैया और निखिल तिवारी।
