Homeमध्यप्रदेशनीमच में लॉटरी से 105 पटाखा दुकानों का आवंटन:क्रमांक 2 स्कूल में...

नीमच में लॉटरी से 105 पटाखा दुकानों का आवंटन:क्रमांक 2 स्कूल में सजेगा बाजार; लाइसेंस मिलने में देरी से एक दिन बाद हुआ आवंटन

नीमच में नगर पालिका ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 परिसर में पटाखा बाजार की 105 दुकानों का आवंटन कर दिया है। मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में लॉटरी से लाइसेंसधारी व्यापारियों को दुकानें दी गईं। बाजार बुधवार से शुरू होगा। पहले आवंटन सोमवार को होना था, लेकिन व्यापारियों को लाइसेंस जारी होने में देरी के कारण प्रक्रिया एक दिन आगे बढ़ गई। लॉटरी से हुआ दुकानों का आवंटन हर साल की तरह इस बार भी शहर का मुख्य पटाखा बाजार क्रमांक 2 स्कूल परिसर में लगाया जा रहा है। दिवाली पर जिलेभर से लोग यहां पटाखे खरीदने पहुंचते हैं। यहां कई करोड़ रुपए का आतिशबाजी कारोबार होता है। नगर पालिका के राजस्व अधिकारी ने बताया कि दुकानों का आवंटन पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी से किया गया। सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड नगर पालिका ने बाजार परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। यहां 24 घंटे फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकर तैनात रहेंगे। व्यापारियों को दुकानों पर रेत से भरी बाल्टियां और अग्निशामक यंत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं करने वाले दुकानदार का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here