Homeमध्यप्रदेशभोपाल में भाजपा की पदयात्रा, बदला रहेगा ट्रैफिक:अलग-अलग रूट और पार्किंग तय,...

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, बदला रहेगा ट्रैफिक:अलग-अलग रूट और पार्किंग तय, ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान

भोपाल में 4 नवंबर को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। सुबह 10 बजे से टीटी नगर के अटल पथ पर होने वाले इस कार्यक्रम में 40 से 50 हजार कार्यकर्ताओं और लोगों के शामिल होने की संभावना है। इनके आने-जाने के लिए करीब 1200 बसें और 2 हजार चार पहिया वाहन शहर में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद अटल पथ से अपेक्स बैंक तिराहे तक वृहद रैली भी निकाली जाएगी। रूट, ड्रॉप एंड गो और पार्किंग की व्यवस्था तय बड़ी संख्या में वाहनों के शहर में आने के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट, ड्रॉप एंड गो और पार्किंग की व्यवस्था तय की है। इसके तहत अलग-अलग जिलों और शहर के क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक, सुबह 8 बजे से भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। बसों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग तय यातायात पुलिस ने बसों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों से ही वापसी में यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए हैं। पुराने शहर से आने वाली बसें वापसी में अपेक्स बैंक तिराहे से सवारी बैठा सकेंगी। अन्य बसें अपने निर्धारित ड्रॉप पॉइंट और पार्किंग स्थल से ही यात्रियों को लेकर लौटेंगी। यातायात संबंधी परेशानी पर यहां करें संपर्क यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें। किसी भी तरह की असुविधा होने पर यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 0755-2677340 और 0755-2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here