Homeमध्यप्रदेश'एक्टर नसीरुद्दीन शाह को जेल भेज देना चाहिए':सागर में पूर्व मंत्री बोले-...

‘एक्टर नसीरुद्दीन शाह को जेल भेज देना चाहिए’:सागर में पूर्व मंत्री बोले- कांग्रेस घुसपैठियों को बनाना चाहती है वोटबैंक

सागर जिले के खुरई में रविवार को पूर्व गृहमंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बांग्लादेश और पाकिस्तान के घुसपैठियों को वोटबैंक के रूप में देश में बसाना चाहती है। भूपेंद्र सिंह भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत खुरई के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवादी राजनीति के जरिए सत्ता हासिल करने के लिए देशविरोधी ताकतों से मिलकर साजिश कर रही है। कांग्रेस को यह सपना देखना छोड़ देना चाहिए। लोकतंत्र भारत की आत्मा है, यहां के लोगों के चरित्र में लोकतंत्र बसता है। राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से मिलने का आरोप भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद राहुल गांधी सत्ता पाने के लिए भारत विरोधी विदेशी ताकतों से हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने जॉर्ज सोरोस, इल्हान उमर, सुनीता विश्वनाथ और लंदन के जेरेमी कॉर्बिन का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान ऐसे लोगों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में इन लोगों के साथ राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें भारत को विकसित और मजबूत देश के रूप में नहीं देखना चाहतीं। उनके मुताबिक, ये ताकतें भारत में राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता पैदा करना चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इनका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है। नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भी जताई नाराजगी भूपेंद्र सिंह ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का नाम लेते हुए उनके कथित देश विरोधी बयानों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत ने उन्हें नाम, सम्मान, शोहरत और पैसा दिया, इसके बावजूद वे देश विरोधी बयान देते हैं। सिंह ने कहा कि ऐसे बयानों के लिए उन्हें जेल भेजना चाहिए या पाकिस्तान भेज देना चाहिए। घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आरोप भूपेंद्र सिंह ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष के विरोध के पीछे मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटने की आशंका भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों से अवैध रूप से आए लोगों को मतदाता बनाने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, इससे देश की सुरक्षा, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और रोजगार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठियों के कारण गरीब और पात्र भारतीय नागरिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। मकान, गैस कनेक्शन और अन्य सरकारी सुविधाओं पर पहला अधिकार पात्र भारतीय नागरिकों का होना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि इसमें केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम रहने चाहिए। कर्नाटक के मंत्री के बयान का दिया हवाला भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मंत्री सतीश जारकीहोली ने राज्य में SIR को लेकर कोई समस्या नहीं बताई है। उनके अनुसार, मंत्री ने कहा है कि प्रक्रिया में मृत व्यक्तियों, दूसरी जगह जा चुके लोगों और मतदाता सूची में दो बार दर्ज नामों को हटाया गया है। सिंह ने केरल के एक कांग्रेस नेता के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण को चुनावी प्रक्रिया के लिए उपयोगी बताया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कुछ राज्यों में इस प्रक्रिया को सही माना जा रहा है तो राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध क्यों किया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here