Homeमध्यप्रदेशबंडा जहरीली शराब कांड:रिटायर्ड जस्टिस ने छापरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से...

बंडा जहरीली शराब कांड:रिटायर्ड जस्टिस ने छापरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से ली जानकारी

बंडा में जहरीली शराब से 37 मौतों के मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान ने सागर पहुंचकर स्मार्ट सिटी के वुमन हॉस्टल स्थित कार्यालय में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया और आबकारी अधिकारी पूजा वर्मा से जानकारी ली। इसके बाद वे छापरी गांव पहुंचे, जहां 4 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने 3 मृतकों के परिजनों से शराब बिक्री और मुआवजे की जानकारी ली। मृतक अरविंद विश्वकर्मा की बुजुर्ग मां की खराब कान की मशीन देखकर उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग को नई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक परिजन के शराब के नशे में मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों को नशामुक्ति की पहल करने और पुलिस को अवैध गतिविधियों की सूचना देने को कहा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here