Homeमध्यप्रदेशयुवक की गोली मारकर हत्या, 8 राउंड फायरिंग:भिंड में सड़क पर लाश...

युवक की गोली मारकर हत्या, 8 राउंड फायरिंग:भिंड में सड़क पर लाश छोड़कर भागे आरोपी; डर से व्यापारियों ने दुकानें बंद कीं

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मोहनपुर गांव में शुक्रवार रात 8 से 9 बजे के बीच एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कहासुनी के बाद युवक के गले पर कट्टा सटाकर गोली मारी। करीब 7-8 राउंड फायरिंग हुई। गोरमी पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी 18 वर्षीय रिक्की पंडित के रूप में हुई है। कुछ लोगों ने रास्ते में उसे रोककर गोली मारी और सड़क पर शव छोड़कर भाग गए। वारदात के बाद गोरमी थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है। शुक्रवार रात कचनाव रोड पर हुई वारदात वारदात गोरमी की कचनाव रोड पर हुई। गोली लगने से रिक्की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलीबारी के बाद कचनाव रोड और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सड़क पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। कचनाव रोड के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। आसपास के लोगों ने घरों के गेट बंद कर लिए। घटनास्थल से लोग गायब हो गए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही मेहगांव एसडीओपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस विवाद की वजह और दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। मामले की जांच जारी है। ………………….. यह खबर भी पढ़ें भिंड में पत्नी के सामने युवक की गोली मारकर हत्या भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के चंबल बीहड़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रात करीब 8:30 बजे की है, जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मार दी। मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here