Homeमध्यप्रदेशमैहर में 11 केवी लाइन के तार चोरी:25 पोल से एल्युमीनियम तार...

मैहर में 11 केवी लाइन के तार चोरी:25 पोल से एल्युमीनियम तार काट ले गए बदमाश; चार पोल भी टूटे

मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में चोर 11 केवी बिजली लाइन के करीब 25 पोल का एल्युमीनियम तार काटकर ले गए। चार बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त मिले। बरहिया और भेड़ा इलाके में बिजली बंद होने के बाद जांच की गई, तब चोरी का पता चला। बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिजली बंद होने पर जांच में खुलासा मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नादन कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सुमन (38) ने पुलिस को बताया कि 28 और 29 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब एक बजे बरहिया और भेड़ा इलाके की बिजली बंद हो गई थी। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे लाइनमैन हरिहर कुशवाहा बिजली लाइन की जांच करने पहुंचे। इस दौरान प्रदीप जोरदार के केसर के पीछे से बोधिरा स्थित लोधी ढाबे तक 11 केवी लाइन के करीब 25 पोल का तार गायब मिला। जांच में चार बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त मिले। इसकी जानकारी मिलने पर जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दर्ज किया केस बिजली विभाग की टीम ने चोरी गए तार और आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सुमन ने लाइनमैन अजय सिंह बघेल के साथ नादन देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here