Homeमध्यप्रदेशयुवती का शव रखकर सड़क पर बैठे 500 लोग:मांडू में 200 वाहन...

युवती का शव रखकर सड़क पर बैठे 500 लोग:मांडू में 200 वाहन फंसे, शादीशुदा प्रेमी की धमकी के बाद खाया था जहर

धार के निजी अस्पताल में गुरुवार को 18 वर्षीय सोनिया की मौत के बाद परिजनों ने मांडू के मुख्य चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले धरने में उन्होंने आरोपी चंदन की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सड़क पर करीब 200 वाहन फंस गए। परिजन दोपहर करीब 2 बजे शव लेकर मुख्य मार्ग पर बैठ गए। उनका कहना था कि आरोपी को हिरासत में लेने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। प्रशासन ने आरोपी को पकड़ने और कार्रवाई के लिए पांच दिन का समय दिया है। पिता ने लगाए धमकाने के आरोप सोनिया ग्राम जामनिया के वार्ड नंबर 12 में पिता शिवराम के साथ रहती थी। शिवराम ने आरोप लगाया कि सोनाली और चंदन कटारे के बीच प्रेम प्रसंग था। उन्होंने आराेप लगाया कि चंदन की मां और पत्नी ने सोनाली को घर बुलाकर डराया-धमकाया था। पिता के मुताबिक, धमकी के बाद सोनाली ने रविवार को जहर पी लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए धार के निजी अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर मांडू पहुंचे और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी को हिरासत में नहीं लिया जाता, वे सोनाली का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सोनिया के बड़े पिताजी नगर के वार्ड 12 के पार्षद हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे धरने की सूचना पर थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत और सब-इंस्पेक्टर भेरू सिंह देवड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद एसडीएम राजकुमार हलधर और नायब तहसीलदार आशीष राठौर व राहुल गायकवाड भी पहुंचे। परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि आरोपी को हिरासत में लेने तक उनका धरना जारी रहेगा। पांच दिन में कार्रवाई का भरोसा पुलिस ने आरोपी चंदन पिता मोहन कटारे के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने आरोपी को पकड़ने और कार्रवाई के लिए पांच दिन का समय दिया। थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है और कार्रवाई जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here