Homeमध्यप्रदेशखेत पर खेल रही बच्ची को सांप ने काटा:मूंगफली निकाल रहे थे...

खेत पर खेल रही बच्ची को सांप ने काटा:मूंगफली निकाल रहे थे परिजन, रोते हुए पिता को बताया; मंदसौर में इलाज के दौरान मौत

मंदसौर जिले के रसूलपुर गांव में खेत पर खेल रही 6 साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। बुधवार रात करीब 8 बजे बच्ची अपने माता-पिता और परिजनों के साथ खेत पर थी। परिजन मूंगफली निकालने के काम में जुटे थे, जबकि बच्ची पास में खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। दर्द से तड़पती बच्ची ने रोते हुए परिजनों को इसकी जानकारी दी। पिता उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बच्ची की पहचान हंसा पिता घनश्याम धनगर (6), निवासी रसूलपुर के रूप में हुई। वह यूकेजी कक्षा में पढ़ती थी। नई आबादी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ। दो दिन पहले डांस करते दिखी थी हंसा
हंसा का एक वीडियो भी सामने आया है, जो महज दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही है। पिता बोले- रोते हुए बताया था सांप ने काटा
हंसा के पिता घनश्याम ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग खेत पर मूंगफली निकाल रहे थे। हंसा वहीं घूमते हुए खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। बच्ची ने रोते हुए बताया तो उसे तत्काल मंदसौर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here