मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने कहा कि कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने चेताया कि इस बार पार्टी सरकार नहीं बना पाई तो आने वाले समय में उसका हश्र और बुरा हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन मजबूत करने की अपील की। अजय सिंह राहुल बुधवार को एक दिन के दौरे पर सिंगरौली पहुंचे थे। जिला मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। उन्होंने सेवादल के विशेष प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की। इसमें सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली के सेवादल कार्यकर्ता शामिल हुए। 25 साल से सत्ता से बाहर बुधवार शाम करीब 5 बजे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के आवास पर पत्रकार वार्ता हुई। अजय सिंह राहुल ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दो साल बाद कांग्रेस को सत्ता से बाहर हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवादल का विशेष प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को तैयार करने और संगठन मजबूत करने में मदद करेगा। सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली के कार्यकर्ताओं की भागीदारी से चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। विस्थापित परिवारों की मदद प्राथमिकता से देंगे सिंगरौली जिले की कोयला खदानों में विस्थापितों के शोषण के मुद्दे पर भी अजय सिंह राहुल ने बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर विस्थापित परिवारों की मदद प्राथमिकता से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर नतीजों के लिए पार्टी को अभी से मिलकर तैयारी करनी होगी। अजय सिंह के स्वागत की अन्य तस्वीरें…
