Homeदेशजामिया में चुनाव की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन जारी:विरोध-प्रदर्शन के बीच...

जामिया में चुनाव की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन जारी:विरोध-प्रदर्शन के बीच कैंपस के गेट बंद, स्टूडेंट्स को रोकने पर विवाद, कई हिरासत में

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों का रविवार को भी छात्र, चुनाव की मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के उस फैसले पर सवाल उठाए, जिसके तहत अचानक सभी क्लास ऑनलाइन कर दी गईं। छात्रों का आरोप है कि यह कैंपस खाली कराने और ‘स्टूडेंट यूनियन’ (छात्र संघ) को बहाल करने की उनकी मांग को दबाने की एक सोची-समझी चाल है। गेट नंबर 4 पर एंट्री पाबंदियों को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच बहस हो गई। जिन छात्रों के पास कॉलेज के रेगुलर आईडी कार्ड तो थे, लेकिन हॉस्टल आईडी नहीं थी, उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इधर, पुलिस ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। स्टूडेंट्स को हिरासत में लेने की 2 तस्वीरें… यूनिवर्सिटी ने बंद किए सभी गेट, क्लासेस ऑनलाइन कीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शनिवार को घोषणा की कि अगले आदेश तक सभी कोर्स ऑनलाइन मोड में चलेंगे। इसके साथ ही लाइब्रेरी, कैंटीन और मुख्य प्रवेश द्वारों जैसी जरूरी सुविधाएं भी बंद कर दी गईं, जिससे छात्रों के लिए कैंपस में आना-जाना मुश्किल हो गया और जो छात्र कैंपस के अंदर थे, वे अलग-थलग पड़ गए। 12 अक्टूबर से जारी है प्रदर्शन जामिया के छात्रों ने 12 अक्टूबर को प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू की थी। वे छात्रों की यूनियन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के शुरुआती दिनों में दिल्ली पुलिस ने कैंपस में तय प्रदर्शन स्थल से छात्रों को हटाने की कोशिश की थी। इसके बाद प्रदर्शन और बढ़ गया। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन में पॉलिटिक्स की एंट्री

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here