Homeमध्यप्रदेशपिता की मौत, बच्चे को खरोंच भी नहीं:शरीर से बंधा था डेढ़...

पिता की मौत, बच्चे को खरोंच भी नहीं:शरीर से बंधा था डेढ़ साल का मासूम सुरक्षित; तीन दिन से लापता था मृतक

पन्ना जिले के शाहनगर थाना इलाके में पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर एक युवक का शव मिला। शनिवार रात को सड़क किनारे झाड़ियों में 21 साल के सरफराज पारधी का शव और उसकी टूटी मोटरसाइकिल मिली। सरफराज कुपना घाट (नगवाखेड़ा) का रहने वाला था। पेट पर बंधा बच्चा सुरक्षित सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि सरफराज के शरीर से उसका डेढ़ साल का मासूम बच्चा बंधा हुआ था। बच्चे को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है। सड़क पर बाइक बेकाबू होने के निशान पुलिस को बाइक के अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जाने के निशान मिले हैं। इसे शुरुआती तौर पर सड़क हादसा माना जा रहा है। शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टर आशीष तिवारी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा। तीन दिन से लापता था युवक बुआ सुती बाई ने बताया कि सरफराज के तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के समय पत्नी बड़की बाई कटनी में बच्ची का इलाज करा रही थी। परिवार ने 22 अक्टूबर को सरफराज के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी से झगड़ने के बाद घर से निकला था सरफाराज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले 22 तारीख को सरफराज का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद से ही पत्नी बेटी का इलाज कराने के लिए कटनी आई थी। पत्नी के निकलते ही सरफराज भी डेढ़ साल के बेटे को लेकर घर से निकल गया। उसने परिजनों को बताया वह रिश्तेदारी में जा रहा है। लेकिन पता पर वह किसी भी रिश्तेदार के घर नहीं तो 23 अक्टूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार देर रात पुलिस को सरफाराज का शव मिला। उसके पेट पर डेढ़ साल का मासूम बंधा हुआ था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here