श्योपुर के बमोरी गांव में रविवार सुबह करीब 5 बजे दो चीते घर की टपरी में घुस गए। उन्होंने दो बछड़ों को मार डाला। घटना के वक्त पशुपालक सोमला वीर सिंह अपनी पत्नी के साथ उसी टपरी में खटिया डालकर सो रहे थे। उनके पास ही दोनों बछड़े बंधे हुए थे। सोमला के मुताबिक, सुबह-सुबह चीतों ने बछड़ों पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चीतों को सामने देख पति-पत्नी घबराकर खटिया से उठे और दूर भागकर अपनी जान बचाई। खबर अपडेट की जा रही है…
