Homeमध्यप्रदेश13 साल से बच्चों को बना रहा था शिकार:हत्या कर शव के...

13 साल से बच्चों को बना रहा था शिकार:हत्या कर शव के 4 टुकड़े किए, 7 साल की सजा काट चुका; फिर कुकृत्य की कोशिश

मध्य प्रदेश के गुना जिले की कैंट थाना पुलिस ने बच्चों को निशाना बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली तो अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी 13 साल से अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास और हत्या जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहा है। 10 साल के बच्चे के अपहरण से खुला मामला 16 अक्टूबर 2026 को कैंट थाने में एक 10 वर्षीय बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने 17 अक्टूबर को बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे ने बताया कि गुलाबगंज रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति उसे खाने का लालच देकर जंगल की तरफ ले गया। वहां उसने शराब पी। मेरे साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांध दिए। जब आरोपी अत्यधिक नशे के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा तो मैं किसी तरह रस्सी खोलकर भाग निकला और नानी के घर पहुंचकर पूरी बात बताई। CCTV और स्मैक के नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे कैंट थाना टीआई अनूप भार्गव के अनुसार, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी का चेहरा सामने आया। जब स्थानीय नशा करने वालों को फोटो दिखाई गई तो उसकी पहचान शिवकुमार (33) उर्फ हल्के उर्फ भूपत सिंह (निवासी क्षेत्रपाल गांव, आरोन) के रूप में हुई। आरोपी स्मैक का आदी था और वारदात के बाद गुना में ही छिपा हुआ था। पुलिस ने 18 अक्टूबर को उसे धर दबोचा। बच्चों को ही क्यों बनाता था शिकार? पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि अकेले दिखने वाले मासूम बच्चे उसके लिए सॉफ्ट टारगेट होते थे। वह उन्हें आसानी से बातों में उलझाकर या चॉकलेट का लालच देकर साथ ले जाता था। आरोपी के 4 बड़े मामले ये खबरें भी पढ़ें युवक की हत्या, शव काटकर नदी में फेंका: सामने आई दो कहानी युवक अपने गांव के दूसरे युवक को बाइक पर बैठाकर ले गया। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर बोरे में भरे और नदी में फेंक दिया। पुलिस को नदी से अबतक बॉडी नहीं मिल सकी। पढ़ें पूरी खबर हंसिये से काटा; धड़ नाले, सिर नदी में फेंका एक युवक ने अपने साथ बैठकर शराब पीने वाले के शव को टुकड़े करके अलग-अलग जगह ठिकाने लगाया। उसका कहना है कि नाले में गिरने से साथी की मौत हो गई थी। उसे डर था कि हत्या के केस में फंस जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here