Homeमध्यप्रदेशधीरेंद्र शास्त्री की गेंदों पर SP ने जड़े चौके-छक्के, VIDEO:बागेश्वर धाम के...

धीरेंद्र शास्त्री की गेंदों पर SP ने जड़े चौके-छक्के, VIDEO:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने भी लगाए सिक्स; आज मैहर में सनातन संवाद करेंगे

मैहर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार देर रात मैहर पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने मां शारदा मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने KJS आवासीय परिसर में मैहर के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान एसपी ने उनकी गेंदों पर चौके-छक्के लगाए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज KJS आवासीय परिसर में सनातन संवाद कार्यक्रम करेंगे। मैहर में यह उनका पहला कार्यक्रम है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ये तस्वीरें देखिए… आज सनातन संवाद कार्यक्रम में रखेंगे अपनी बात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सनातन संवाद कार्यक्रम में धार्मिक, आध्यात्मिक और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 12 बजे से KJS आवासीय परिसर में आयोजित किया जाएगा। मैहर में पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। मुंबई में पुलिस और सेवादारों के साथ खेला था क्रिकेट सालभर पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुंबई में भी क्रिकेट खेल चुके हैं। रात में कथा के बाद उन्होंने अपने सेवादारों और सुरक्षा में तैनात महाराष्ट्र पुलिस के जवानों के साथ मैच खेला था। इसका वीडियो भी सामने आया था। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और मुंबई पुलिस की टीम के बीच 6 ओवर का मुकाबला हुआ था। दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ी शामिल थे। एक टीम में महाराष्ट्र पुलिस के जवान और सेवादार थे, जबकि दूसरी टीम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, उनके सुरक्षाकर्मी और सेवादार शामिल हुए थे। 9 महीने पहले कोटा में भी लगाए थे चौके-छक्के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करीब 9 महीने पहले राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में भी क्रिकेट खेलते नजर आए थे। 24 जनवरी की देर रात उन्होंने मोड़क स्थित ग्राउंड पर क्रिकेट खेला और चौके-छक्के लगाए थे। उस समय उनकी श्रीराम कथा रामगंजमंडी के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित फतेहपुर (गुणदी) में चल रही थी। कथा 23 जनवरी से शुरू हुई थी। क्रिकेट खेलने के बाद वे देर रात अपने भक्तों के घर चाय पीने पहुंचे थे। इस दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उनके साथ थे। वे रामगंजमंडी इलाके में करीब आधा घंटा रुके थे। …………………… यह खबर भी पढ़ें 1. सपा बोली- गोली मारने वाले शालिगराम को VIP ट्रीटमेंट क्यों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग को कथित VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला तूल पकड़ लिया। भोपाल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फायरिंग के आरोपी शालिगराम गर्ग को विशेष सुविधा दी जा रही है। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान-धीरेंद्र शास्त्री की जबरदस्त बैटिंग,चौके-छक्के लगाए,VIDEO बागेश्वर धाम (MP) के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री 24 जनवरी (शनिवार) की देर रात करीब एक बजे अपने भक्त (राखी बहनों) के घर चाय पीने पहुंचे। कोटा के रामगंजमंडी इलाके में करीब आधा घंटा रुके थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी साथ थे। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री रात करीब 12 बजे मोड़क स्थित ग्राउंड पर क्रिकेट खेला और चौके-छक्के लगाए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here