इटारसी के ग्राम घाटली में धान के अवशेष जलाने पर किसान विनय चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ड्रोन से निगरानी के दौरान 1.199 हेक्टेयर जमीन पर नरवाई जलाने की पुष्टि हुई। यह इस सीजन में नरवाई जलाने का पहला मामला है, जिसमें FIR दर्ज की गई है। प्रशासन ने ड्रोन से की निगरानी कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर नरवाई प्रबंधन की निगरानी की जा रही है। इटारसी तहसीलदार राम किशोर झरवड़े की टीम ने ड्रोन से निगरानी के दौरान ग्राम घाटली में धान के अवशेष जलाने का मामला पकड़ा। किसान विनय चौधरी, पिता गुलाबदास चौधरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी नीलेश शर्मा ने FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। नरवाई जलाने पर आगे भी कार्रवाई प्रशासन ने कहा है कि नरवाई जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील की है। प्रशासन के मुताबिक, इससे पर्यावरण और मिट्टी को नुकसान होता है।
