शिवपुरी शहर के गौशाला इलाके में गुरुवार दोपहर 27 वर्षीया नवविवाहिता राधा धाकड़ की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय उसका पति स्कूल पढ़ाने गया था। राधा के पति सुखवीर धाकड़, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं, ने बताया कि उनकी शादी महज एक साल पहले ही हुई थी। उन्होंने बताया कि राधा अक्सर अपने हाथ के एक निशान को देखकर कहती थी कि वह ज्यादा दिनों तक उसके साथ नहीं रह पाएगी। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सुखवीर स्कूल में थे, तब उन्हें खबर मिली कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। स्कूल से लौटे पति ने फंदे पर देखा जब सुखवीर स्कूल से घर लौटे तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। वे आनन-फानन में राधा को जिला अस्पताल ले गए। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के बयानों के आधार पर ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
