Homeमध्यप्रदेशग्वालियर हादसे में 16 मौतें, परिजन को मिलेगी नौकरी:नगर निगम आउटसोर्सिंग पर...

ग्वालियर हादसे में 16 मौतें, परिजन को मिलेगी नौकरी:नगर निगम आउटसोर्सिंग पर रखेगा; ट्रक ने शीतला मंदिर के पास 57 श्रद्धालुओं को कुचला था

ग्वालियर नगर निगम परिषद में शीतला माता मंदिर हादसे में 16 लोगों की मौत मामले में शोक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। हर मृतक के परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर नौकरी दी जाएगी। घायलों की भी मदद की जाएगी। प्रस्ताव पर बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद एकमत रहे। वहीं, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने हादसे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब मंदिर तक दोपहिया और चारपहिया वाहन नहीं जा सकते थे, तो ट्रक कैसे पहुंच गया? उन्होंने सुरक्षा में चूक की जांच की मांग की, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। सभापति ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। परिषद के फैसले का उद्देश्य हादसे से प्रभावित परिवारों को मुश्किल वक्त में रोजगार के जरिए सहारा देना है। ट्रक ने 57 श्रद्धालुओं को कुचला, 16 की मौतें दरअसल, 18 अक्टूबर की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने 57 श्रद्धालुओं को कुचल दिया था। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 पुरुष, एक महिला और 5 बच्चे शामिल हैं। दो पुलिसकर्मी समेत 42 लोग घायल हैं। हादसा देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे थे, तभी चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा ट्रक करीब 90 डिग्री के ढलान पर बेकाबू हो गया। ड्राइवर गूगल मैप की मदद से चला रहा था ट्रक ड्राइवर गूगल मैप की मदद से ट्रक चला रहा था। ढलान पर ट्रक पुलिस चेकपोस्ट तोड़ते हुए लोगों को कुचलकर मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। इससे मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग मलबे में दब गए। घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। सरकार ने सिटी एसपी को हटा दिया है। 8 अफसर-पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। इनमें चार टीआई हैं। ………………………… मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नो एंट्री में 7 KM चला आया ट्रक, कुचलने से 16 लोगों की मौत ग्वालियर के चीनौर-शीतला माता रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे जो हुआ, वह महज एक सड़क हादसा नहीं बल्कि सुरक्षा-व्यवस्था में चूक की बड़ी तस्वीर है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here