Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बस, 6 की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, गर्भ...

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बस, 6 की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, गर्भ में पल रहे बच्चे की भी गई जान, 15 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। ड्राइवर समेत 15 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे नवजात की भी मौत हो गई है। 15 घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी 10 घायलों का इलाज केल्हारी में चल रहा है। बस में कुल 47 यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि, बस के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की है। देखिए हादसे के बाद की ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? गुरुवार को बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में कुल 47 यात्री सवार थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे सेमरमथानी मोड़ के पास ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 25 से ज्यादा यात्री घायल, 15 को किया गया रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 25 घायलों में से 15 को अंबिकापुर रेफर किया गया है। अस्पताल में डॉक्टर और नर्स घायल महिला को सीपीआर देते हुए दिखाई दिए। वहीं, 10 घायलों का केल्हारी में इलाज जारी है। ड्राइवर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल, बस के अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी। ……………….. छत्तीसगढ़ की ये खबरें भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 मौतें: कांकेर में नाराज ग्रामीणों ने JCB से हाईवे खोदने की कोशिश की; मृतकों में ज्यादातर बाइक सवार छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार सुबह रायगढ़ में बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई, हादसे में 2 लड़कों की मौत हो गई। वहीं बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की जान चली गई। सरगुजा में दशहरा की रात दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हुई। इनमें मेला देखकर लौट रहे 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here