Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रपति बोलीं- किताबें पढ़िए, नई तकनीक सीखिए, सवाल पूछिए:रायपुर में जेन-जी को...

राष्ट्रपति बोलीं- किताबें पढ़िए, नई तकनीक सीखिए, सवाल पूछिए:रायपुर में जेन-जी को दिए सक्सेस मंत्र; ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। वे इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने युवाओं को सक्सेस टिप्स दिए। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू को VIP गेट से एंट्री नहीं मिली। इसके बाद वे दूसरे गेट से पैदल ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे। विधायक संपत अग्रवाल को भी कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले रोक दिया गया था। इसके बाद वे वापस लौट गए। इससे पहले राष्ट्रपति ने लोकभवन में ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के पर एक तरफ अशोक स्तंभ और दूसरी तरफ शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की तस्वीर है। 35 ग्राम वजनी यह सिक्का 4 धातुओं से मिलकर बना है। इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। राष्ट्रपति के रायपुर दौरे से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here