Homeमध्यप्रदेशजीजा के घर में साली की गला रेतकर हत्या:सांस की नली कटी;...

जीजा के घर में साली की गला रेतकर हत्या:सांस की नली कटी; पति ने फोन कर कहा- तुम्हारी बेटी को मार दिया, आ जाओ

मध्यप्रदेश के गुना में बुधवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव कैंट थाना क्षेत्र की बृजबिहार कॉलोनी में जीजा के घर मिला। महिला के गले पर निशान मिले हैं। धारदार हथियार के वार से उसकी सांस की नली कट गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मी सेन के रूप में हुई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। कमरे में खून बिखरा मिला। सिर, चेहरे और कपड़ों पर भी खून लगा था। पति ने फोन कर मायके वालों को दी हत्या की जानकारी मायके पक्ष के मुताबिक, लक्ष्मी की हत्या उसके पति राकेश सेन ने सुबह करीब 10 बजे की थी। इसके बाद रात करीब 8 बजे पति ने मायके वालों को फोन किया। उसने कहा- मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी है। तुम लोग मौके पर पहुंच जाओ। फोन आने के बाद परिजन घबरा गए और आरोपी पति के बताए ठिकाने पर पहुंचे। वहां महिला के जीजा के घर में शव मिला। मायके वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात करीब 8:30 बजे कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। बेटी की संतान नहीं थी, इसलिए झगड़ा होता था मृतक की मां ने बताया- लक्ष्मी की यह दूसरी शादी थी। चार साल पहले उन्होंने बेटी की शादी राकेश से की थी। बेटी की कोई संतान नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। राकेश ने ही मेरी बेटी की हत्या की है। आरोपी को फांसी देने की मांग की। हत्या की सूचना देने के बाद से आरोपी का फोन बंद मायके वालों ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी के पति ने उसकी हत्या की है। हत्या की सूचना देने के बाद से आरोपी ने फोन बंद कर लिया है। राकेश सेन अभी भी फरार है। परिजन ने कहा कि उन्हें हत्या की वजह नहीं पता। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सीएसपी सायफा हाशमी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हत्या की वजह और वारदात में किसकी भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में 12 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक खंडहर में मिला। बच्ची के दोनों अगले दांत टूटे थे और शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here