छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा नेता का कथित अश्लील डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को रात में आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति डांस के दौरान पैसे उड़ाता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान जागेश्वर यादव के रूप में बताई जा रही है। जागेश्वर यादव ग्राम घोघर के उपसरपंच होने के साथ ही महादेवडांड़ मंडल में भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं, भाजपा नेता ने वीडियो को फर्जी बताते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया बताया है। उनका कहना है कि वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। जागेश्वर यादव बोले- AI से बनाया गया वीडियो वायरल वीडियो को लेकर जागेश्वर यादव ने इसे फर्जी बताया है। उनका दावा है कि वीडियो को AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है और इसे गलत तरीके से सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। जागेश्वर यादव ने इस मामले में प्रधान पाठक नागेश्वर महानंदी और धर्मेंद्र गुप्ता पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। जागेश्वर यादव ने अपने कामकाज को ईमानदारी से करने की बात कही है। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति डांस करते हुए पैसे उड़ा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में वास्तव में जागेश्वर यादव ही नजर आ रहे हैं या वीडियो में किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. अश्लील डांस एंजॉय, VIDEO बनाने, परमिशन देने वाले SDM सस्पेंड:डांसर्स ने दिखाए थे प्राइवेट पार्ट्स, तुलसीदास ने लुटाए पैसे, कमिश्नर बोले-अश्लीलता को बढ़ावा दिया छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस मामले में SDM तुलसी दास को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने खुद इस कार्यक्रम में शामिल होकर अश्लील डांस को बढ़ावा दिया था। कमिश्नर महादेव कावरे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
