Homeमध्यप्रदेशअवैध वसूली के चलते ग्वालियर-झांसी हाइवे पर 2KM का चक्काजाम:बोले- RTO गाड़ी...

अवैध वसूली के चलते ग्वालियर-झांसी हाइवे पर 2KM का चक्काजाम:बोले- RTO गाड़ी चालान कहकर 500-1000 रूपए मांगती; SDOP मौके पर पहुंचे , समझाइश दे रहे

ग्वालियर-झांसी हाईवे (NH-44) पर डबरा क्षेत्र में होटल रंगे पंजाब के सामने ट्रक चालकों ने जाम दिया था। चालकों का आरोप था कि डबरा क्षेत्र में हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों और कंटेनरों को RTO की गाड़ी रोकती है और चालान के नाम पर 500-1,000 रुपए मांगती है। वे इस वसूली को बंद करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। चक्काजाम करीब ढ़ाई घंटे चला, इलके बाद पुलिस की समझाइश पर इसे खोल दिया गया। चालकों के अनुसार, मंगलवार को पंजाब और हरियाणा के ट्रकों को रोके जाने और पैसे मांगे जाने के बाद उन्होंने अपने वाहन हाईवे पर खड़े कर जाम लगा दिया। इसके बाद अन्य चालक भी विरोध में शामिल हो गए। चालकों का दावा है कि विरोध के दौरान RTO की गाड़ी मौके से चली गई। ड्राइवर बोला- रोज़-रोज़ की वसूली से परेशान हरियाणा के ड्राइवर सलीम ख़ान ने बताया मुझ से 500 रुपए लिए गए। जब वीडियो बनाया तो मेरा मोबाइल छीन लिया। इस बात और रोज़-रोज़ की वसूली से परेशान होकर हमने जाम लगाया था। अधिकारियों ने मोबाइल वापस दिलवा दिया है। रुपए भी वापस करवा दिये है। आवेदन दिया है,जाम खोल रहे है। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया सूचना मिलने पर डबरा टीआई संजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक चालकों से बातचीत की। चालकों ने वसूली बंद करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग रखी। इसके बाद SDOP सौरभ कुमार भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बातचीत करने और समझाइश देने के बाद ढ़ाई घंटे से चल रहा चक्काजाम खोला गया। एसडीओपी सौरभ कुमार का कहना है कि RTO की वसूली और ड्राइवर का मोबाइल छीनने के कारण जाम लगा था। आवेदन लेकर जाम खुलवा दिया गया है। कार्यवाही के लिए RTO को बोला है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here