मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गहन जांच और बेहतर इलाज के लिए बुधवार को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया है। वे तीन दिनों से नागपुर में भर्ती थे। पेट की समस्या के चलते उनका इलाज चल रहा था। 17 अक्टूबर को मुलताई के श्रीराम मंदिर में दादा गुरु महाराज के कार्यक्रम में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। लोगों ने उन्हें संभाला और सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया। बीमारी की अधिकारिक जानकारी नहीं नागपुर में तीन दिनों से उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उन्हें आगे की जांच के लिए हैदराबाद भेजा गया। डॉक्टर पेट से जुड़ी परेशानी की जांच कर रहे हैं। उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मिलने गए थे विधायक के अस्वस्थ होने की खबर के बाद कई लोग उनका हाल जानने पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और आमला विधायक योगेश भंडारी भी नागपुर में उनसे मिलने गए थे। उनके समर्थक और क्षेत्र के लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
