Homeमध्यप्रदेशडीआईजी के गनमैन के घर लाखों की चोरी:रीवा में चोर ने पहले...

डीआईजी के गनमैन के घर लाखों की चोरी:रीवा में चोर ने पहले अचार-पूड़ी खाई फिर तोड़े लॉकर ; घर में सोता रहा परिवार

रीवा में चोरों ने डीआईजी के गनमैन अशोक तिवारी के घर से करीब 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। चोरहटा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के दौरान परिवार घर में सो रहा था। चोरों ने रसोई में पूड़ी-अचार खाने के बाद अलमारी के लॉकर तोड़े और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह चला, जब परिवार के लोग सोकर उठे। घर में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के लॉकर टूटे मिले। रसोई में पूड़ी-अचार और जूठे बर्तन भी मिले। इसके बाद परिवार को चोरी का पता चला। अलमारी के लॉकर तोड़कर ले गए जेवर-नकदी अशोक तिवारी चोरहटा के निवासी हैं और रीवा जोन के डीआईजी के गनमैन के तौर पर पदस्थ हैं। परिवार के मुताबिक, चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। वारदात के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक नहीं लगी। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलने पर चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here