Homeदेश13 लाख फॉलोअर्स वाले फाइनेंस इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड किया:पिता का आरोप- बेटे...

13 लाख फॉलोअर्स वाले फाइनेंस इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड किया:पिता का आरोप- बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हुआ था, साइबर बुलिंग भी हुई

चेन्नई में 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी हरीश की मौत हो गई। वे किराए के विला में फंदे से लटके मिले। हरीश के पिता ने उनकी मौत को सुसाइड बताते हुए साइबरबुलिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेमुरिया Inc के CEO जेसन सैमुअल की शिकायतों के बाद मेटा ने हरीश का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। इसके बाद वे नए अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर रहे थे। हरीश के इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वे ‘फाइनेंस विद हरिश’ नाम से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाते थे। हरीश चेन्नई स्थित किराए के विला में फंदे से लटके मिले। CEO बोले- साइबरबुलिंग नहीं की सैमुअल ने X पर पोस्ट कर हरीश की मौत पर दुख जताया और साइबरबुलिंग के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हरीश की सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार (RIA) के रूप में मान्यता और लाइसेंस संबंधी दावों पर सवाल उठाए थे। सैमुअल के मुताबिक, हरीश को हाल ही में म्यूचुअल फंड से जुड़ा AMFI रजिस्ट्रेशन नंबर (ARN) मिला था। उन्होंने कहा कि वीडियो में उन्होंने हरीश से उचित SEBI लाइसेंस लेकर दोबारा काम शुरू करने को कहा था। सैमुअल ने कहा कि उन्हें हरीश के इस कदम की उम्मीद नहीं थी और उन्हें उनकी मौत का दुख है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here