विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव की पुलिस लाइन (रक्षित आरक्षित केंद्र) में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की मौजूदगी में पुलिस विभाग के अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी और जवान भी शामिल हुए। विजयादशमी पर शस्त्रागार में रखी राइफल, रिवॉल्वर, गोला-बारूद और पुलिस विभाग के उपयोग में आने वाले अन्य अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की गई। विभागीय वाहनों का भी विधिवत पूजन कर तिलक लगाया गया। देखिये यह तस्वीरें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्त्र पूजन पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर कर शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन किया। SP ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं पूजा-अर्चना के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मीडिया के माध्यम से जिले के सभी नागरिकों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और जवान मौजूद रहे।
