Homeमध्यप्रदेशमंदसौर के भानपुरा में मलेरिया से दो बच्चों की मौत:ग्रामीणों ने चुनाव...

मंदसौर के भानपुरा में मलेरिया से दो बच्चों की मौत:ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी, स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच

मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के पठार क्षेत्र के चार गांवों में मलेरिया फैल रहा है। इससे दो बच्चों की मौत हो गई है, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। मलेरिया विभाग अभी मौतों की वजह की पुष्टि नहीं कर रहा है। 30 से ज्यादा बीमार छोटी कोदड़ी के सुमित मीणा की 10 अक्टूबर को मंदसौर में और यश मीणा की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हुई। छोटी कोदड़ी, बड़ी कोदड़ी और कातना में मंगलवार को भी 30 से ज्यादा लोग मलेरिया से बीमार हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। छोटी कोदड़ी में लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार है। एसडीएम राहुल चौहान और तहसीलदार मुकेश निगम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दवा का कर रहे छिड़काव ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भेरूलाल सिसोदिया ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें घर-घर जांच कर रही हैं। मच्छरों को रोकने के लिए फॉगिंग और दवाइयों का छिड़काव भी हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में साफ-सफाई नहीं है और नालियां न होने से पानी भर जाता है। इससे बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। स्थिति से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके गांवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। लोगों में जागरूकता की कमी
ग्राम पंचायत के सचिव नरवर सिंह ने कहा कि पंचायत द्वारा लगातार फागिंग मशीन और दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता की कमी है और घरों के आसपास लंबे समय तक पानी भरा रहने से बीमारियां बढ़ी हैं, जिन्हें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार समझाइश दे रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here