देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से छह से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जवारा विसर्जन के दौरान 5-6 लोग कुएं में नहाने के लिए कूदे थे। कुएं के ठीक ऊपर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। नहाने के दौरान पानी के छींटे छत्ते तक पहुंचे, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें यह भी पढ़ें… प्रतिमा विसर्जित के दौरान श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के अगेरा गांव में माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। घटना में करीब 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से लगभग 13 लोगों को सोनकच्छ के शासकीय सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़िए…
