Homeमध्यप्रदेशफॉरेस्ट की टीम ने ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मारी:पीठ-कोहनी में लगे छर्रे,...

फॉरेस्ट की टीम ने ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मारी:पीठ-कोहनी में लगे छर्रे, वनपाल पर FIR; ट्रैक्टर ड्राइवर पर क्रॉस केस

गुना जिले के बमोरी इलाके में वन विभाग की टीम पर फायरिंग के आरोप लगे हैं। खेत पर ट्रैक्टर चला रहे एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि वन विभाग की टीम ने उस पर फायर किए। उसकी पीठ में छर्रे लगे हैं। वहीं वन विभाग की टीम ने युवक पर शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, बमोरी इलाके के सोनखरा गांव के रहने वाले नंदकिशोर (19) पिता रघुवीर सिंह शिकारी ने बमोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शनिवार रात करीब 9:50 बजे वह अपना ट्रैक्टर लेकर मक्का का डूड तोड़ने किराए से देवेंद्र शिकारी के खेत पर गया था। वहीं खेत के पास में मनमोहन शिकारी और गिर्राज धाकड़ सो रहे थे। वाहन से पीछा कर भी फायर किए
युवक ने बताया कि वह खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। तभी वहां वन विभाग की गाड़ी आई। इसमें से एक व्यक्ति नीचे उतरा। उसने वर्दी पहनी थी और उसके हाथ में बंदूक थी। उसने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली के छर्रे युवक की पीठ और हाथ की कोहनी में लगे। युवक अपने ट्रैक्टर को लेकर गांव तरफ भागा, तो वन विभाग वालों ने अपनी गाड़ी उसके पीछे दौड़ाई और पीछे से फायर किए। गोली उसके ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में लगी। उन लोगों ने गांव के श्मशान घाट तक युवक का पीछा किया। युवक किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचा और पिता को सारी बात बताई। इतने में ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों ने उसे बताया कि संतोष सोपारा ने फायर किए हैं। पुलिस ने वनपाल संतोष सोपारा पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वन विभाग ने भी कराई FIR
इसी मामले में एक FIR वन विभाग ने कराई है। फॉरेस्ट गार्ड वनपाल सरदार सिंह भिलाला ने SDO फॉरेस्ट का एक पत्र थाने में पेश किया। इसमें बताया गया कि वन परिक्षेत्र बमौरी का वन स्टाफ शनिवार को गश्त करने रवाना हुआ। इसमें संतोष कुमार सोपरा वनपाल परिक्षेत्र सहायक सोनखरा के साथ सरदारसिंह भिलाला वनपाल परिक्षेत्र सहायक कालोनी, मुकेश पटेलिया बीटगार्ड माडई मुण्डी, चंदनसिंह जाटव बीट गार्ड रामपुर, योगेन्द्र गुर्जर बीटगार्ड झूमका, रूपेन्द्र भदौरिया बीट गार्ड पूर्वी पन्हेटी, वीर सिंह दोनेरिया बीटगार्ड अकोदा, बालमुकुन्द भील बीटगाड अकोदा (अ) शामिल थे। टीम वीट माडई मुण्डी में गश्त के लिए पहुंची, तो देखा की वीट के वन कक्ष क्रमांक पीएफ 433 में नन्दकिशोर पिता रघुवीर शिकारी निवासी सोनखरा वन भूमि की रात में लगभग समय 9:45 बजे पर अवैध हकाई जुताई कर रहा था। उसे रोकाने की कोशिश की तो ड्राइवर ने वन स्टाफ को गालियां दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई। आरोप- कुचलकर मारने की धमकी दी
ट्रैक्टर ड्राइवर बोला कि ट्रैक्टर के सामने आए तो तुम्हे कुचलकर जान से मार टूंगा। जब ड्राइवर नंदकिशोर को अतिक्रमण करने से रोका तो वह लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर को संतोष सोपरा की ओर तेजी से दोड़ाकर मौके से भगाकर ले गया। SDO फॉरेस्ट के लेटर के आधार पर पुलिस ने नंदकिशोर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here