लद्दाख में पहली स्थायी हाईकोर्ट बेंच का उद्घाटन रविवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की बेंच होगी। इससे लोगों को रिट याचिका दाखिल करने और न्यायिक राहत के लिए जम्मू-श्रीनगर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने बताया कि केंद्र ने महज दो महीने में इसकी व्यवस्था की। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य जज, हाईकोर्ट के सभी जज, अटॉर्नी जनरल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शामिल होंगे।
