Homeमध्यप्रदेशत्योहार से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन:ट्रांसपोर्ट नगर में मिलावटी घी...

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन:ट्रांसपोर्ट नगर में मिलावटी घी के संदेह में कारखाने पर छापा, सैंपल भरकर फैक्ट्री सील

दीपावली से पहले ग्वालियर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार देर रात पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक घी कारखाने पर छापा मारा। यहां कढ़ाइयों में बड़ी मात्रा में घी तैयार होता मिला। मौके पर ‘मधु लाइट’ ब्रांड के नाम से छपे डिब्बे भी मिले, जिनमें घी भरकर बाजार में सप्लाई किया जाना था। मिलावटी घी तैयार किए जाने की आशंका के चलते खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर कारखाने को सील कर दिया। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। कम कीमत पर बाजार में सप्लाई की सूचना क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से नकली या मिलावटी घी तैयार किया जा रहा है। इसके बाद सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, सीएसपी कृष्ण पाल सिंह और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कारखाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कढ़ाइयों में घी तैयार होता मिला। मौके से ‘मधु लाइट’ ब्रांड के नाम से छपे डिब्बे भी बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घी को कम कीमत पर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। संचालक पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई पूछताछ में सामने आया कि कारखाना सुनील कुमार गोयल का है, जो लंबे समय से इसका संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार, सुनील गोयल के खिलाफ पहले भी मिलावटखोरी के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। मौजूदा कार्रवाई के दौरान टीम ने घी के सैंपल लिए और अन्य सामग्री भी जब्त की। लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई खाद्य विभाग ने घी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। रिपोर्ट से पता चलेगा कि घी निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप है या उसमें किसी तरह की मिलावट की गई है। फिलहाल एहतियातन कारखाने को सील कर दिया गया है। सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित घी कारखाने पर छापा मारकर सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here