Homeमध्यप्रदेशइंदौर में बच्ची से बदसलूकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पर FIR:गरबा पंडाल से...

इंदौर में बच्ची से बदसलूकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पर FIR:गरबा पंडाल से धक्का देकर निकाला, कहते सुनाई दिए- ‘तू हट जा यहां से’

इंदौर में गरबा उत्सव के दौरान नाबालिग बालिका से अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले में हीरानगर पुलिस ने शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। घटना दो दिन पहले गुरुवार रात की है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष कमल चौहान को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। वीडियो में बालिका को धक्का देते नजर आए घटना के वीडियो में कमल चौहान बैरिकेडिंग पार कर बालिका के पास पहुंचते और उसे पकड़कर धक्का देते नजर आए। वीडियो में वे बालिका से ‘तू हट जा यहां से’ कहते सुनाई देते हैं। बालिका उनके व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कहती है, ‘यह ठीक नहीं है।’ वह पुलिस में शिकायत करने की बात भी कहती है। एंट्री रोकने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात शहर के पूर्वी क्षेत्र में आयोजित बड़े गरबा उत्सव में बालिका अपने परिजन के साथ पहुंची थी। वह गरबा खेलना चाहती थी, लेकिन उसे प्रवेश देने से मना कर दिया गया। इसी बात पर आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे लोगों से बहस शुरू हो गई। बालिका के साथ आए लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी किए जाने की बात सामने आई थी। बालिका गरीब परिवार से बताई जा रही है। घटना के बाद से उसके दोबारा आयोजन स्थल पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने तलाशा वीडियो वायरल होने के बाद हीरानगर पुलिस ने बालिका और उसके परिवार की तलाश की। इसके बाद शिकायत के आधार पर शनिवार को कमल चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उधर, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा भी कमल चौहान को फटकार लगाए जाने की चर्चा है। यह खबर भी पढ़ें… BJP नेता ने लड़की को गरबा से धक्के देकर भगाया-VIDEO इंदौर के कनकेश्वरी गरबा पंडाल में 15 साल की लड़की के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है। जीजा बाई मंडल के बीजेपी अध्यक्ष कमल चौहान ने लड़की को 3-4 बार धक्का देकर पंडाल से बाहर निकाल दिया। वीडियो में बीजेपी नेता गुस्से में धमकाते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here