Homeमध्यप्रदेशश्रद्धालुओं की बोलेरो नदी में गिरी, दो की मौत:4 घायल, कानपुर से...

श्रद्धालुओं की बोलेरो नदी में गिरी, दो की मौत:4 घायल, कानपुर से दर्शन करने मैहर आ रहे थे; पैदल तीर्थयात्रियों ने पानी से निकाला

सतना जिले के चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं। सभी उत्तर प्रदेश में कानपुर के रहने वाले हैं। शारदा माता के दर्शन करने मैहर आ रहे थे। एक्सीडेंट रविवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्री गाड़ी गिरी देख नदी में उतरे। सभी को पानी से बाहर निकाला। फिर पुलिस को फोन किया। मृतकों की पहचान कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) के रूप में हुई है। घायलों को चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए, दो तस्वीरें… हादसे की वजह का पता लगा रही पुलिस पुलिस हादसे का कारण तलाश रही है। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से गाड़ी नदी में गिरी। घायलों की हालत संभलने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है। ये खबर भी पढ़ें… ट्राले ने पति-पत्नी, बेटी को कुचला धार जिले के बदनावर में तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने लेबड़-नयागांव फोरलेन पर धरना देकर करीब ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। पढे़ं पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here