Homeमध्यप्रदेशत्योहारों से पहले निगम ने व्यवस्थाओं की तैयारी तेज की:पानी बचाने को...

त्योहारों से पहले निगम ने व्यवस्थाओं की तैयारी तेज की:पानी बचाने को लेकर चिंता, गरबा पंडालों में भी चलेगा पानी बचाने का संदेश

त्योहारों के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और आवाजाही को देखते हुए नगर निगम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने टीएल बैठक में विकास कार्यों के साथ पानी, सड़क, ड्रेनेज, पार्किंग, रोशनी, अतिक्रमण और आगामी नवरात्रि-दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों से पहले जरूरी काम हर हाल में पूरा करने और सभी कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। फूटी कोठी ब्रिज की सर्विस रोड से हटेगा अतिक्रमण फूटी कोठी ब्रिज की सर्विस रोड पर दुकानों के कारण यातायात प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सड़कों पर त्योहारों से पहले डामरीकरण और जरूरी मरम्मत कार्य भी पूरे करने को कहा गया। 30 हजार घरों में लगी डिजिटल एड्रेस प्लेट शहर में अब तक 30 हजार घरों पर डिजिटल एड्रेस प्लेट लगाई जा चुकी हैं। शेष घरों में भी प्लेट लगाने का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नए सीएनजी प्लांट के लिए जमीन की तलाश कर जल्द लोकेशन तय करने को भी कहा गया। 25 में से 12 स्मार्ट टॉयलेट का काम शुरू शहर में प्रस्तावित 25 स्मार्ट टॉयलेट में से 12 का काम शुरू हो चुका है। बाकी टॉयलेट का काम भी जल्द शुरू कर तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। गरबा पंडालों में चलेगा पानी बचाने का संदेश नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों और प्रमुख आयोजन स्थलों पर जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं, गर्मी से पहले वॉटर एटीएम और प्याऊ की तैयारी शुरू करने, पानी की गुणवत्ता पर ध्यान देने और नए पानी के टैंकरों की खरीदी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। ड्रेनेज के बाद सड़क का होगा रेस्टोरेशन अमृत योजना के तहत ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद सड़कों और अन्य स्थानों को पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए गए। त्योहारों से पहले प्रमुख सड़कों की मरम्मत और बड़े पंडालों के आसपास जरूरी काम भी पूरे किए जाएंगे। दीपावली से पहले प्रमुख पोलों पर लगेंगी लाइटें दीपावली से पहले शहर के प्रमुख पोलों पर लाइट लगाने और शहर की रोशनी व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए। नई निगम बिल्डिंग के निर्माण की टाइमलाइन तय कर नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। पार्किंग व्यवस्था पर भी फोकस नई पार्किंग व्यवस्था और नए पार्किंग टेंडर के तहत महाराजा कॉम्प्लेक्स और सरवटे बस स्टैंड से जुड़े कामों की समीक्षा की गई। बैठक में सरदार पटेल और अटल प्रतिमा से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जोन 13 और 22 के काम जल्द पूरे होंगे मानव वाटिका सहित जोन 13 और 22 में चल रहे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। योग सेट के बाकी शेड का निर्माण भी जल्द पूरा करने को कहा गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here