Homeमध्यप्रदेशत्योहारों से पहले बड़वानी पुलिस की सर्व समाज संगोष्ठी:पूर्व गृह मंत्री-सांसद समेत...

त्योहारों से पहले बड़वानी पुलिस की सर्व समाज संगोष्ठी:पूर्व गृह मंत्री-सांसद समेत 400 लोग हुए शामिल; DJ का शोर रोकने पर बनी सहमति

बड़वानी पुलिस ने गुरुवार रात होटल जलसा रिसोर्ट में सर्व समाज विचार संगोष्ठी आयोजित की। आगामी त्योहारों, धार्मिक जुलूसों और सामाजिक रैलियों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर हुई बैठक में करीब 400 लोग शामिल हुए। चर्चा के बाद शादी, त्योहार और रैलियों में डीजे के शोर पर नियंत्रण रखने और कोर्ट के निर्देशों का पालन करने पर सर्वसम्मति बनी। सभी धर्मों के प्रतिनिधि हुए शामिल एसपी पदम विलोचन शुक्ल की पहल पर हुई संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, सभी धर्मों के गुरु और सामाजिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक राजन मंडलोई, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री प्रेमसिंग पटेल समेत पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सामाजिक जिम्मेदारी से नियम पालन की अपील एसपी पदम विलोचन शुक्ल ने कहा कि नियमों का पालन केवल कानून के डर से नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के तहत होना चाहिए। उन्होंने त्योहारों और सामाजिक आयोजनों में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। समाजों ने ध्वनि नियंत्रण पर दिए सुझाव सिख समाज के देवेंद्र पाल सिंह भाटिया और जैन समाज के जितेंद्र जैन ने ध्वनि नियंत्रण को लेकर सुझाव दिए। मुस्लिम समाज के नूरुलजमा शेख ने शांतिपूर्ण जुलूस निकालने का भरोसा दिया। डीजे संचालकों का डाटा तैयार कर रही पुलिस आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि और दशहरा को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों, डीजे संचालकों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें कर रहे हैं। पुलिस सभी डीजे संचालकों और उनके वाहनों का थानावार और बीटवार विवरण तैयार कर रही है, ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here