Homeमध्यप्रदेशशहडोल में ASI समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित:वायरल वीडियो और वारंटी की तलाश...

शहडोल में ASI समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित:वायरल वीडियो और वारंटी की तलाश में लापरवाही की; एसपी ने लिया एक्शन

शहडोल एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने अलग-अलग मामलों में सोहागपुर के एएसआई जवाहरलाल राय और बुढ़ार थाने के प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक को निलंबित किया है। दोनों को ब्यौहारी थाने से संबद्ध किया गया है। दोनों मामलों की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। हाईवे पर रुपए लेने का वीडियो सामने आया एएसआई जवाहरलाल राय के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। वीडियो में वे हाईवे पर एक पिकअप वाहन को रोककर चालक से कथित तौर पर रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारंटी की तलाश में लापरवाही का आरोप प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक पर वारंटी की तलाश में लापरवाही का आरोप है। बताया गया कि उन्होंने थाना प्रभारी को बताए बिना रवानगी दर्ज कराई, लेकिन वारंटी की तलाश नहीं की। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। महिला के साथ वीडियो भी हुआ था वायरल चेतराम कौशिक से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वे एक महिला के साथ रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंचता है और वीडियो बनाते हुए कई आरोप लगाता है। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। डीएसपी स्तर के अधिकारियों को जांच दोनों मामलों की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here