भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। लपटें करीब 25 फीट तक उठीं और धुआं 2 किमी दूर तक दिखा। आग 5-6 दुकानों और पास की 10-12 रेहड़ियों तक पहुंच गई। दुकान से सटा खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवार के कारण आग से बच गया। आग सबसे पहले छोले-भटूरे की दुकान में लगी, फिर पास की दो मोबाइल शॉप, बर्तन और कपड़ा शोरूम तक पहुंची। दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर भागे। आग को और फैलने से रोकने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं।
