देवास में बुधवार को 2000 पटवारियों ने 8.5 घंटे प्रदर्शन किया। यह सेवा समाप्ति, निलंबन व अन्य कार्रवाई के विरोध में था। बुधवार को दोपहर से रात 10.30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन चला। पटवारी नारेबाजी करते हुए परिसर में डटे रहे। कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर गेट पर धरना दिया गया, भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। रात 10.30 बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। रैली स्वस्तिक गार्डन से कलेक्टर कार्यालय पहुंची। 9 अक्टूबर तक सामूहिक छुट्टी
मुख्य विरोध देवास के तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों को नौकरी से निकालने व अन्य जिलों में हुई कार्रवाई को लेकर है। संघ अध्यक्ष मोहन राठौर ने बताया, जिले के 350 से अधिक पटवारी 9 अक्टूबर तक सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। इससे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन समेत राजस्व काम ठप होंगे। ऑनलाइन राजस्व कामों से भी पटवारी दूर रहेंगे। गुरुवार को भोपाल में राज्य स्तर की बैठक होगी, जहां आगे के आंदोलन पर चर्चा होगी।
