Homeमध्यप्रदेशपत्नी 7 दिन से गायब, साढ़ू को किडनैप कर पीटा:जबलपुर में शराब...

पत्नी 7 दिन से गायब, साढ़ू को किडनैप कर पीटा:जबलपुर में शराब पिलाकर पूछा पता; हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद किया, पुलिस ने बचाया

जबलपुर में एक हफ्ते से पत्नी के गायब होने से परेशान युवक ने उसके बारे में पता पूछने के लिए अपने साढ़ू को किडनैप कर लिया। उसे शराब पिलाकर एक्टिवा से ले गए और कमरे में हाथ-पैर बांधकर पीटा। पीड़ित की पत्नी ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोबाइल लोकेशन से पुलिस कमरे तक पहुंची और उसे छुड़ा लिया। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों कृष्णा राजौरिया और आयुष राजौरिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जिस ग्रे एक्टिवा (MP 20 SF 1224) से रोहित को ले जाया गया, वह भी चोरी की निकली। पुलिस के अनुसार, एक्टिवा गोरीघाट थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पत्नी के गायब होने पर साढ़ू पर शक घटना रविवार देर शाम की है। कृष्णा राजौरिया की पत्नी अंजली अपने बच्चे के साथ एक हफ्ते से गायब है। कृष्णा को शक था कि उसकी बड़ी बहन काजल और उसके पति रोहित कोल को अंजली के बारे में जानकारी है। कृष्णा ने कई बार काजल और रोहित से पत्नी के बारे में पूछा था, लेकिन दोनों ने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया था। रविवार शाम कृष्णा ने रोहित को फोन कर मिलने बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई और अंजली के बारे में पूछा। रोहित ने जानकारी होने से इनकार किया तो कृष्णा उसे एक्टिवा पर बैठाकर अपने साथ ले गया। छोटे भाई के साथ मिलकर बंधक बनाया कृष्णा अपने छोटे भाई आयुष राजौरिया के साथ रोहित को एक कमरे में ले गया। दोनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर मारपीट की। रोहित के गायब होने की जानकारी जब उसकी पत्नी काजल को मिली, तो उसने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने छुड़ाया सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पनागर पुलिस ने विशेष टीम बनाई। टीम ने रोहित के मोबाइल की लोकेशन को लगातार ट्रैक किया। लोकेशन के आधार पर पुलिस परसवाड़ा, धनवंतरी नगर स्थित कमरे तक पहुंची। यहां रोहित हाथ-पैर बंधे हालत में मिला। पुलिस ने उसे छुड़ाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिस एक्टिवा से ले गए, वह चोरी की निकली पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ग्रे रंग की एक्टिवा MP 20 SF 1224 भी जब्त की है। पूछताछ में पता चला कि एक्टिवा गोरीघाट थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनसे रोहित को बंधक बनाने और मारपीट के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here