Homeमध्यप्रदेशमां के सामने जमीन पर गिरा 16 वर्षीय छात्र, मौत:उज्जैन में स्कूल...

मां के सामने जमीन पर गिरा 16 वर्षीय छात्र, मौत:उज्जैन में स्कूल बस पकड़ने दौड़ते समय गिरा; कार्डियक अरेस्ट आने से गई जान

उज्जैन की श्रीकृष्ण कॉलोनी में सोमवार सुबह 16 वर्षीय छात्र विधान कुशवाहा की स्कूल बस में चढ़ते समय कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) आने से मौत हो गई। फल व्यवसायी परिवार के इकलौते बेटे की अचानक मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया। 15 साल पहले मां को खोया, जेठ-जेठानी ने बेटे की तरह पाला विधान की मां कविता की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। निधन से पहले उन्होंने अपने दूधमुंहे बेटे को उसके जेठ संजय कुशवाहा और जेठानी आशा को सौंप दिया था। संजय और आशा की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने विधान को सगे बेटे की तरह पाला। परिवार के लाडले बेटे की अचानक मौत से कुशवाहा परिवार में मातम छा गया। मां के सामने ही जमीन पर गिरा विधान जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं का छात्र विधान सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। उसकी मां आशा उसे छोड़ने अंकपात रोड तक पहुंची थीं। स्कूल बस थोड़ी दूरी पर रुकी थी। विधान बस पकड़ने के लिए दौड़ा, तभी अचानक असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ाई के साथ खेलों में भी था होनहार विधान पढ़ाई में होशियार होने के साथ टेबल टेनिस और दौड़ प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेता था। वह कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुका था। उसकी मौत से सहपाठियों, शिक्षकों और कॉलोनी के लोगों में शोक है। वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद गजेंद्र हिरवे ने बताया कि विधान पढ़ाई और खेलकूद दोनों में आगे था। पूरे मोहल्ले में उसकी अच्छी पहचान थी। आज दोपहर में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here