Homeमध्यप्रदेशBJP सांसद हिंदुओं से बोले- 5 बच्चे पैदा करो:‘हम दो, हमारे पांच’...

BJP सांसद हिंदुओं से बोले- 5 बच्चे पैदा करो:‘हम दो, हमारे पांच’ का दिया नारा; कहा- जनसंख्या संतुलन बिगड़ा तो अल्पसंख्यक हो जाएंगे

मध्यप्रदेश के खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने हिंदू परिवारों से कम से कम 5 बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा देते हुए कहा कि जनसंख्या में संतुलन नहीं रहा तो हिंदू समाज अल्पसंख्यक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और परिवार बढ़ाने की बात कही। पटेल बड़वानी जिला मुख्यालय के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के बाद होने वाले भंडारे को लेकर हुई बैठक में बोल रहे थे। बैठक में कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल समेत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। गजेंद्र पटेल बोले- चार बच्चों में एक हिंदू, युवाओं को पांच बच्चे करने होंगे सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि देश में चार बच्चे जन्म लेते हैं तो उसमें एक हिंदू का होता है। आजादी के बाद से हिंदुओं के बढ़ने का ग्राफ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले 20-22 साल की उम्र में शादियां हो जाती थीं और बच्चे भी जल्दी हो जाते थे। अब युवा 30-35 और 35-37 साल की उम्र तक शादी नहीं कर रहे हैं। शादी करने के बाद भी एक ही बच्चा कर रहे हैं या बच्चे नहीं कर रहे। पटेल ने कहा कि यही कारण है कि हिंदू समाज के कई लोग धर्मांतरित भी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी बदलना है तो युवाओं को पांच-पांच बच्चे पैदा करने होंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि इसे गंभीरता से समझेंगे तो भविष्य अच्छा रहेगा। भाजपा सांसद ने ये भी कहा बोले- परिवार और मोहल्ले की शक्ति एकजुट करें सांसद ने युवाओं से अपने परिवार और मोहल्ले की शक्ति को एकजुट करने की बात कही। उन्होंने जिम जाने के बजाय योग और अखाड़ों में व्यायाम करने की सलाह दी। कहा कि अखाड़ों को बढ़ावा मिलना चाहिए, ताकि युवाओं में शारीरिक क्षमता के साथ आत्मरक्षा का कौशल भी विकसित हो। दहेज, डीजे और शराब से दूर रहने की अपील पटेल ने दहेज, डीजे और शराब को लेकर भी समाज में जागरूकता की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर सामाजिक आयोजनों को बेहतर तरीके से मनाया जाना चाहिए। युवाओं से अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। आत्मरक्षा के अधिकार का जिक्र सांसद ने सनातन परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा कि देवी-देवताओं के एक हाथ में आशीर्वाद और दूसरे हाथ में शस्त्र दिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में देश, समाज और व्यक्ति की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का अधिकार कानून में भी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here