Homeमध्यप्रदेशरीवा में NSUI का अनोखा प्रदर्शन:2 किमी दंडवत परिक्रमा कर कलेक्टर कार्यालय...

रीवा में NSUI का अनोखा प्रदर्शन:2 किमी दंडवत परिक्रमा कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, 3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल

रीवा की अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर NSUI ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय अपने साथियों के साथ करीब 2 किलोमीटर तक दंडवत परिक्रमा करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा और रिजल्ट में देरी, कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय और नियुक्ति से जुड़ी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। NSUI ने विजिटिंग फैकल्टी, छात्रवृत्ति और शासकीय योजनाओं से जुड़े मामलों को भी उठाया। संगठन का आरोप है कि विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़े मामलों में अलग-अलग नियम अपनाए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। पारदर्शी जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग पंकज उपाध्याय ने कहा कि छात्रों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। जिन मामलों में अनियमितता के आरोप हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने छात्रहित के मामलों में विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की। तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो भूख हड़ताल NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रहित के मुद्दों को लेकर संगठन का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here